विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइना नेहवाल ने मिलने को कहा तो शाहरुख बोले, रात को करूंगा फोन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 17 Sep 2015 05:45 PM (IST)

अब आपको ये तो पता ही है कि शाहरुख खान पर कितनी लाखों लड़कियां जान छिड़कती हैं। मगर क्‍या आपको पता है कि इन लाखों लड़कियों में एक बैडमिंटन स्‍टार सायना नेहवाल भी शामिल हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब आपको ये तो पता ही है कि शाहरुख खान पर कितनी लाखों लड़कियां जान छिड़कती हैं। मगर क्या आपको पता है कि इन लाखों लड़कियों में एक बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल भी शामिल हैं, जिन्हें जैसे ही पता चला कि उनका ये फेवरेट हीरो इस वक्त उनके होमटाउन हैदराबाद में है तो उन्होंने तुरंत उनसे मिलने की इच्छा जाहिर कर दी।

सलमान के घर विराजे 'इको फ्रेंडली' गणेश, प्रसाद में मिलेंगे ये खास मोदक

दरअसल, शाहरुख खान इस वक्त रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में माैजूद हैं और यह बात सायना नेहवाल को जैसे ही पता चली, उन्होंने तुरंत ट्वीट कर दिया, 'हैलो सर, पता चला कि आप अपनी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं, आपसे मिलना पसंद करूंगी।'

पता है रितिक-सोनम ने किनके लिए किया 'धीरे धीरे' सॉन्ग, देखें वीडियो

इस पर शाहरुख खान का जवाब भी उन्हें मिल गया। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्लीज बताओ आप कब फ्री हो। जल्द मिलने की कोशिश करेंगे।' इसके बाद सायना नेहवाल ने पूछा, 'सर, क्या हम कल मिल सकते हैं? आप मुझे बता दीजिए, मैं आ जाउंगी। मैं हैदराबाद में रहती हूं।'

'रॉकी हैंडसम' में जॉन अब्राहम के होंगे आठ-नौ आइटम नंबर्स!

इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'आपको रात को फोन करूंगा और आपके आने के लिए सही समय तय करूंगा। आपसे मिलकर अच्छा लगेगा। ' आपको बता दें कि सायना नेहवाल, शाहरुख खान की को-स्टार काजोल से भी मिल चुकी हैं और उन्होंने इस मुलाकात की एक प्यारी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी।