विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान और सिलवेस्‍टर को लेकर फिल्‍म बना सकते हैं साजिद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 12:43 PM (IST)

इन दिनों सलमान खान और सिल्‍वेस्‍टर स्‍टेलोन टि्वटर पर छाये हुए हैं। दोनों एक दूसरे की तारीफ में और फैंस उनके मजेदार ट्वीट्स पढ़ने लगे हैं। ऐसे में भला फिल्‍मकार दो सुपरस्‍टार के बीच की इस ट्यूनिंग को भुनाने से कैसे चूक सकते हैं। वैसे भी सिल्‍वेस्‍टर स्‍टेलोन ने ट्वीट

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों सलमान खान और सिल्वेस्टर स्टेलोन टि्वटर पर छाये हुए हैं। दोनों एक दूसरे की तारीफ में और फैंस उनके मजेदार ट्वीट्स पढ़ने लगे हैं। ऐसे में भला फिल्मकार दो सुपरस्टार के बीच की इस ट्यूनिंग को भुनाने से कैसे चूक सकते हैं। वैसे भी सिल्वेस्टर स्टेलोन ने ट्वीट कर सलमान खान को अपने साथ एक फिल्म करने का ऑफर भी दे डाला है।

सलमान ने ट्वीट कर कहा, फॉलो करना है तो इस हीरो को करो

ऐसे में फिल्मकार के कान तो खड़े होने ही थी। खबर है साजिद नाडियादवाला ने भी दोनों सुपरस्टार को लेकर एक फिल्म बनाने का मन भी बना लिया है। जी हां, वैसे वह खुद भी सिल्वेस्टर स्टेलोन के बड़े फैन हैं और फिल्म इंडस्ट्री से एक वही शख्स हैं, जो अब भी इस हॉलीवुड सुपरस्टार के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि सिल्वेस्टर स्टेलोन ने साजिद नाडियादवाला की प्रोडक्शन फिल्म 'कमबख्त इश्क' में काम किया था।

सलमान को इस हॉलीवुड स्टार ने दे डाला एक्शन फिल्म का ऑफर

तभी से दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। सलमान खान से भी साजिद नाडियादवाला की अच्छी दोस्ती है। ऐसे में दोनों को एक साथ लाने का काम साजिद नाडियादवाला से बेहतर कौन कर सकता है। उन्होंने इस बारे में कहा है कि दोनों को एक साथ लाने का विचार बहुत अच्छा है। अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वो दोनों को एक साथ कास्ट करना पसंद करेंगे। अब साजिद की इस बात पर दोनों के फैंस का खुश हाेना लाजिमी है।

सनी लियोन ने कहा, उन्हें नहीं निकाला गया है घर से

वाकई में बॉलीवुड और हॉलीवुड के दो सुपरस्टार को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। सलमान खान और सिल्वेस्टर स्टेलोन के बीच ट्वीट्स का सिलसिला शुक्रवार को शुरू हुआ था, जब सलमान खान ने उन्हें टि्वटर पर फॉलो करते हुए लिखा, 'आपके हीरो का हीरो'। इसके बाद सिल्वेस्टर स्टेलाने ने भी उनकी तारीफ करने के लिए शुक्रिया कहा और उन्हें अपने साथ एक एक्शन फिल्म करने का ऑफर दे डाला।