विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WATCH: हिरानी की 'साला खड़ूस' का नया प्रोमो हुआ रिलीज

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 27 Jan 2016 02:46 PM (IST)

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'साला खड़ूस' का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें रितिका सिंह रिंग में फाइट करते हुए नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में आर माधवन की आवाज है।

News Article Hero Image

मुंबई। राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का नया प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इसमें रितिका सिंह रिंग में फाइट करती नजर आ रही हैं।

आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार

हालांकि इस बार हिरानी बतौर प्रोड्यूसर फिल्म से जुड़े हैं। मगर चूंकि उनका नाम इस फिल्म के साथ जुड़ा हैं, ऐसे में सभी को उनकी इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म है 'साला खडूस'। इसमें मुख्य भूमिका आर. माधवन ने निभाई है। साथ में हैं रितिका सिंह। वो मूलतः एक बॉक्सर हैं।

बुधवार को हिरानी ने इस फिल्म का नया प्रोमो रिलीज किया। इसमें रितिका को बॉक्सिंग रिंग में दिखाया गया है। बैकग्राउंड में माधवन की आवाज है। माधवन कह रहे हैं, 'चैम्पियन वो नहीं होता जो किसी को एक ही पंच में गिरा दे, बल्कि वो होता है जो बार-बार पंच खाकर भी खड़ा हो जाए।'

राजकुमार हिरानी की यह फिल्म 29 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।