विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलीम खान ने बेटे सलमान को बचाने के लिए की थी साजिश

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 08 May 2015 12:40 PM (IST)

हिट एंड रन केस में सलमान खान को सजा तो बुधवार को हो गई थी, लेकिन फैसले की कॉपी अब सामने आई है। सजा सुनाते हुए सेशंस कोर्ट ने इतने साल बाद इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए ड्राइवर अशोक सिंह को पेश करने के लिए सलीम खान को

News Article Hero Image

मुंबई। हिट एंड रन केस में सलमान खान को सजा तो बुधवार को हो गई थी, लेकिन फैसले की कॉपी अब सामने आई है। सजा सुनाते हुए सेशंस कोर्ट ने इतने साल बाद इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए ड्राइवर अशोक सिंह को पेश करने के लिए सलीम खान को जिम्मेदार ठहराया है।

सलमान खान के जेल जाने से अटक जाएगी खास फिल्में!

फैसले की कापी के मुताबिक, 'घटना के बाद पहली बार आरोपी ने कहा था कि गाड़ी अलताफ चला रहा था फिर अशोक सिंह के गाड़ी चलाने की बात कही गई। करीब 27 गवाह मेरे सामने लाए गए लेकिन दोषी ने कभी ड्राइवर का नाम नहीं लिया। अशोक सिंह ने खुद पर जिम्मेदारी तब ली जब सलीम खान ने उसे ऐसा करने के लिए कहा।'

जज डीडब्ल्यू देशपांडे ने 240 पेज में फैसला लिखा है। इस दौरान सलमान के चरित्र पर भी सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट ने कहा है कि सलमान का इरादा साफ होता तो वे पुलिस के सामने आते। जज देशपांडे ने लिखा है कि अगर सलमान खान दोषी नहीं थे, तो उन्हें लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहिए था कि दोषी ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सलमान ने घटनास्थल पर पुलिस का इंतजार नहीं किया। वे घर चले गए और सुबह 10:30 बजे तक खुद को गायब रखा।

सलमान खान को अंतरिम जमानत मिलने पर भड़के आसाराम!

फैसले में एक्सीडेंट के बाद सलमान के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि अगर सलमान ने कुछ गलत नहीं किया होता, तो वह तत्काल पुलिस के पास जाते और घटना के बारे में जानकारी देते। यह साफ है कि आरोपी, घायलों को देखने या उनकी मदद करने हॉस्पिटल नहीं गया। उसने पीड़ितों के प्रति कोई संवेदना नहीं जाहिर की और न ही कोई सहायता की। वह पुलिस के साथ दोबारा स्पॉट पर भी नहीं आया। कोर्ट ने सलमान के पक्ष में दी गई इस दलील को भी स्वीकार नहीं किया कि एक्सीडेंट से पहले कार का बायां टायर फट गया था। कोर्ट ने कहा कि टायर फट सकता है, लेकिन गाड़ी के सीढियां चढ़ने के बाद।

प्रशंसक नहीं चाहते कि उनका हीरो जेल जाए!