विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुलभूषण जाधव मामले में सलीम ख़ान ने पाकिस्तान को दी नसीहत

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 01:18 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Apr 2017 03:02 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान की एक अदालत ने हाल ही में कुलभूषण पर भारतीय जासूस होने का इल्ज़ाम लगाकर फांसी की सज़ा सुनाई है।

कुलभूषण जाधव मामले में सलीम ख़ान ने पाकिस्तान को दी नसीहत
कुलभूषण जाधव मामले में सलीम ख़ान ने पाकिस्तान को दी नसीहत

मुंबई। बॉलीवुड के वेटरन राइटर सलीम ख़ान ने कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को नसीहत देते हुए उन्हें छोड़ने की अपील की है। सलीम ने कहा है कि दो मुल्क़ों के बीच संबंध अच्छे करने का ये बेहतरीन मौक़ा है।

भारतीय सेना के जवान कुलभूषण जाधव का मामला कई दिनों से सुर्खियों में है। पाकिस्तान की एक अदालत ने हाल ही में कुलभूषण पर भारतीय जासूस होने का इल्ज़ाम लगाकर फांसी की सज़ा सुनाई है, जिसका हर स्तर पर जमकर विरोध किया जा रहा है। सलीम ख़ान ने ट्वीटर के ज़रिए हदीस के हवाला देते हुए पाकिस्तान से कुलभूषण को रिहा करने की अपील की है। वेटरन राइटर ने लिखा- ''एक बेगुनाह को मारना सारी इंसानियत को मारने के बराबर है।'' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- ''अगर पाकिस्तान भारत से अच्छे संबंध रखना चाहता है तो अभी मौक़ा है। आइए, उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना करें।''

ये भी पढ़ें: कुलभूषण केस पर पाकिस्तान पर भड़के अदनान सामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।