विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया कर रही है Trailer का इंतज़ार और इन्होंने तो Tubelight देख भी ली

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 08:35 PM (IST)

टाइगर के 'टाइगर' ने ट्यूबलाइट देखने के बाद बताया कि ये बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।

दुनिया कर रही है Trailer का इंतज़ार और इन्होंने तो Tubelight देख भी ली
दुनिया कर रही है Trailer का इंतज़ार और इन्होंने तो Tubelight देख भी ली

मुंबई। हो सकता है कि फिल्म ट्यूबलाइट में काम करने वाले सलमान खान और इसे बनाने वाले कबीर खान ने अब तक इत्मिनान से बैठ कर ये फिल्म देखी न हो लेकिन कोई है जो देख चुका है ट्यूबलाइट।

नाम जानना चाहेंगे ? वो है टाइगर ( सलमान खान ) का भी टाइगर यानि सलीम खान। दरअसल सलमान खान के पिता सलीम खान ने ट्यूबलाइट देख ली है। लेकिन उस स्थिति में नहीं जिसमें आप 23 जून के बाद से देखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान ने ट्यूबलाइट देख ली है और देखने के बाद उन्होंने बताया कि ये बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। उन्होंने ये फिल्म रॉ ( पूरी तरह एडिटेड नहीं ) फॉम में देखी है। " ना उसका बैकग्राउंड म्यूज़िक था और ना उसकी मिक्सिंग हुई थी। अभी तक पूरा तैयार प्रोडक्ट नहीं देखा है , लेकिन जो भी था अच्छा था। मैंने इस तरह के जॉनर और सब्जेक्ट की कई फिल्में देखी हैं और अंदाज़ कर सकता हूं कि फिनिश प्रोडक्ट क्या होगा। कह सकता हूं की बहुत अच्छी फिल्म है।"

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड की ये पांच ताज़ा ख़बरें, पहले पढ़िये फिर काम पर लग जाइये

 

क्या सलमान खान की ट्यूबलाइट में अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस है ? यह पूछने पर उन्होंने कहा " हमारे घर में अवॉर्ड के पीछे नहीं भागते। इस घर में अवॉर्ड का कोई इम्पोर्टेंस नहीं है। सलमान ने बजरंगी भाईजान और सुल्तान में बहुत अच्छा काम किया था। " बता दें कि सलीम खान , सलमान खान के काम के सबसे बड़े आलोचक रहे हैं और कुछ भी गलत होने पर खुलेआम बोलते हैं।

यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीवाने हुए अरशद वारसी

भारत चीन युद्ध की पृष्ठभूमि के एक देर से समझने वाले इंसान की कहानी पर बनी ट्यूबलाइट ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर 25 मई को रिलीज़ किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।