विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर-सलमान के बीच कौन साबित होगा बेहतर रेसलर?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 09 Aug 2015 12:45 PM (IST)

आमिर और सलमान ऐसे दो खान हैं, जिनके बीच की दोस्‍ती पूरे बॉलीवुड में फेमस है। मगर जल्‍द ही दोनों के बीच एक तगड़ा कॉम्पिटशन शुरू होने वाला है।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर और सलमान ऐसे दो खान हैं, जिनके बीच की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में फेमस है। मगर जल्द ही दोनों के बीच एक तगड़ा कॉम्पिटशन शुरू होने वाला है।

अब आप इससे पहले कि दोनों दोस्तों के बारे में ऐसा-वैसा कुछ सोचे, बता दें कि हम यहां दोनों के फिल्मी पर्दे पर रेसलर बनने को लेकर शुरू होने वाले कॉम्पिटशन की बात कर रहे हैं।

अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा के लिए पब्लिसिटी शुरू, जानें क्यों

अब जहां आमिर फिल्म 'दंगल' में तो सलमान फिल्म 'सुल्तान' में रेसलर बनने वाले हैं। अब ऐसे में जाहिर है कि दोनों के बीच तुलना की जाएगी और फिर इसको लेकर दोनों के बीच खुद-ब-खुद कॉम्पिटशन शुरू हो जाएगा।

खैर, आमिर ने 'दंगल' के लिए पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी काफी बढ़ा लिया है। वहीं, सलमान ने अभी 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रणबीर-दीपिका की पार्टी में पहुंचकर कट्रीना ने किया 'तमाशा'

हालांकि इससे फुर्सत मिलते ही वो 'सुल्तान' के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे। इस फिल्म में रेखा के भी नजर आने की जोर-शोर से चर्चा है। अगर ऐसा हुआ तो दोनों 30 साल बाद फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।