विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैट की बहन की शादी में नहीं आए रणबीर और सलमान

By Edited By:
Updated: Mon, 26 Aug 2013 01:34 PM (IST)

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ की बहन नताशा शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। खबर है कि इस शादी में बॉलीवुड से गिने-चुने लोग ही पहुंच सकें। रणबीर कपूर के भी कैट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ की बहन नताशा शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। खबर है कि इस शादी में बॉलीवुड से गिने-चुने लोग ही पहुंच सकें। रणबीर कपूर के भी कैट की बहन की शादी में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि रणबीर शादी में नहीं पहुंचे। जबकि कैट के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को तो इस शादी का न्योता ही नहीं दिया गया।

शादी की शॉपिंग कर रही थीं कैट

कैट अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए लंदन कुछ ही घंटे पहले पहुंच सकीं। फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके कुछ खास दोस्तों के इस शादी में शामिल होने की उम्मीद थी। इस शादी के लिए कैट ने सलमान खान की बहन अलवीरा, कैट के मुंहबोले भाई अर्जुन कपूर, फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी और फिल्म निर्देशक अली अब्बास जाफर को न्योता दिया था। अभी पता नहीं चल पाया है कि इस शादी में बॉलीवुड से कौन-कौन शामिल हुआ। कैट के खास दोस्त रणबीर कपूर न्योते के बावजूद मीडिया पब्लिसिटी से बचने के लिए शायद इस शादी में शामिल नहीं हुए।

नताशा की शादी के लिए कट्रीना शनिवार को मुंबई से लंदन रवाना हुई थीं। कैट मुंबई लौटकर अपने दोस्तों को बहन की शादी की पार्टी दे सकती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर