विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में प्रतियोगियों के झगड़े सुलझा रहे सल्लू मियां

By Edited By:
Updated: Tue, 24 Sep 2013 02:13 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में प्रतियोगियों के बीच झगड़े बिल्कुल आम बात है। कभी वे घर की परेशानियों को लेकर उलझ जाते हैं तो कभी अपने निजी जीवन के विवादों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में प्रतियोगियों के बीच झगड़े बिल्कुल आम बात है। कभी वे घर की परेशानियों को लेकर उलझ जाते हैं तो कभी अपने निजी जीवन के विवादों को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। लेकिन इस बार प्रतियोगियों में तनाव इतना बढ़ गया कि खुद शो के बॉस सलमान खान को प्रतियोगी के बीच सुलह कराने के लिए घर में जाना पड़ा।

पढ़ें : बिग बॉस में अब निजी रिश्तों पर छिड़ी जंग

दरअसल हुआ कुछ यूं जब बीते दिनों बिग बॉस के सीजन सात के दो प्रतियोगी कुशल टंडन और अरमान कोहली के बीच किसी बात को लेकर जंग छिड़ी। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथा पाई तक पहुंच गई थी। घर के दूसरे प्रतियोगियों ने दोनों को शांत करने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हार कर शो की मेजबानी कर रहे सलमान खान को दोनों के बीच सुलह कराने के लिए घर में प्रवेश करना पड़ा।

प्रतियोगी बताते हैं कि अगर सलमान खान उस झगड़े के बीच में नहीं पड़ते तो ये झगड़ा कहां से कहां पहुंच जाता।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर