विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान मिटा रहे सेट पर स्वाइन फ्लू का डर

By Shashi BhushanEdited By:
Updated: Tue, 17 Mar 2015 03:33 PM (IST)

सलमान खान को वैसे भी मददगार के रुप में जाना जाता है। इन दिनों वे अपनी यूनिट का डर दूर करने में लगे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आजकल राजस्थान में सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो ' की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों गुजरात शूट के दौरान सोनम कपूर और एक तकनीशियन को स्वाइन फ्लू हो जाने के बाद से ही यह फिल्म यूनिट अभी भी बुरी तरह सहमी हुई है। अब सलमान खान कोशिश कर रहे हैं, टीम से यह डर भगाने की। इस कोशिश में अरमान कोहली भी स्टार का साथ दे रहे है।


खबरी ने बताया 'सलमान काफी दिनों से बीमारी का डर सेट पर मौजूद हर शख्स के चेहरे पर महसूस कर रहे थे। उन्होंने तय किया कि टीम का ध्यान इससे हटाना होगा। इस कोशिश में उन्होंने यूनिट के मेंबरों के साथ क्रिकेट और वॉलीबॉल के मैच खेलना शुरू किए। वे टीम को हर अच्छे काम के लिए चीअर भी कर रहे हैं। '
उनकी कोशिश से अब टीम का ध्यान काम पर भी लगने लगा है। अनुपम खेर समेत कई सितारे इन दिनों कुंभलगढ़ में इस फिल्म की शूटिंग पर हैं।

ओ तेरी, एक बार में 12 समोसे खा जाते हैं रितिक...

इस एक्ट्रेस को चाहिए एक्टिंग के लिए रीजनेवल एमाउंट...

सनी लियोन को यूएस के दोस्तों का ख्याल...