Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान ने इतनी सारी बहनों संग ली सेल्‍फी, देखें राखी की और तस्‍वीरें

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 31 Aug 2015 06:24 PM (IST)

    रक्षाबंधन पर भला सलमान खान की कलाइयां कैसे सूनी रह सकती थीं। उन्‍होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर बहनों के साथ जमकर पार्टी की। उनकी बहन अर्पिता ने इसकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर भला सलमान खान की कलाइयां कैसे सूनी रह सकती थीं। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर बहनों के साथ जमकर पार्टी की। उनकी बहन अर्पिता ने इसकी एक मजेदार सेल्फी भी पोस्ट की है। इसे सलमान ने खुद छह बहनों के साथ क्लिक की है। अर्पिता ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'चल सेल्फी ले ले रे..!'

    सलमान के साथ इस सेल्फी में अर्पिता के अलावा उनकी कजिन सिस्टर्स हैं। इनमें दीक्षा, कविता और नताशा भी शामिल हैं। सलमान की राखी सिस्टर्स श्वेता और सृष्टि भी इस जश्न का हिस्सा बनीं। अर्पिता ने यह भी लिखा कि हर साल हम सभी भाई को राखी बांधते हैं।

    करीना कपूर ने खरीदा कुछ ऐसा कि मां बबीता को आ गया गुस्सा

    उन्होंने सलमान को दुनिया का बेस्ट भाई बताते हुए कुछ तस्वीरों का एक खूबसूरत कोलॉज भी ट्वीट किया।

    वैसे रक्षाबंधन पर अर्पिता ने भाई अरबाज खान को मिस करते हुए भी एक ट्वीट किया और सोहेल खान को अपना भाई, अपना दोस्त और अपना फेवरेट बताते हुए दो तस्वीरों का एक कोलॉज भी पोस्ट किया। ये रहा वो।