विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्‍या सूरज-आथिया के प्‍यार के बीच सल्‍लू बने थे विलेन?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 29 Jul 2015 04:08 PM (IST)

लगता है सलमान खान पक्‍के प्रोड्यूसर बन गए हैं। वो इस बात का पूरा ख्‍याल रखते हैं कि उनकी कोई फिल्‍म गलत खबरों की वजह से चर्चा में न आए। ये अलग बात है कि वो इन दिनों याकूब मेमन पर ट्वीट कर खुद ही फंस गए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है सलमान खान पक्के प्रोड्यूसर बन गए हैं। वो इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि उनकी कोई फिल्म गलत खबरों की वजह से चर्चा में न आए। ये अलग बात है कि वो इन दिनों याकूब मेमन पर ट्वीट कर खुद ही फंस गए हैं।

देखें, कैसे लंबे वक्त बाद उर्मिला मातोंडकर की हुई वापसी

खैर, इस साल उनकी प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली और अाथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की नजर आ रही है। बावजूद इसके यह चौंकाने वाली बात है कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच डेटिंग की कोई खबर नहीं सामने आई।

खैर, इसकी वजह जरूर सामने आ गई है। एक सूत्र के मुताबिक, सूरज औऱ अथिया को फिल्म शुरू होने से पहले ही साफ कह दिया गया था कि वो एक दूसरे को डेट करने के बारे में सोचेंगे भी नहीं। सुना है कि ऐसा दोनों के पैरेंट्स के कहने पर सलमान ने ऐसा किया।

श्रद्धा कपूर किसके साथ डिनर करने पहुंचीं बांद्रा रेस्टोरेंट?

दोनों के पैरेंट्स नहीं चाहते कि उनके बच्चे करियर की शुरूआत में काम छोड़ प्यार के चक्कर में पड़ें। आपको बता दें कि सूरज, आदित्य पंचोली के बेटे हैं और आथिया, सुनील शेट्टी की बेटी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सूरज का कानूनी चक्कर में पड़ना भी इसका बड़ा कारण है।

जिया खान सुसाइड मामले में उनका नाम सामने आया है। उन पर एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया था कि जिया खान ने उन्हीं की वजह से सुसाइड की थी। यही कुछ कारण हैं कि शूटिंग के दौरान दोनों कहीं साथ घूमते या खाते-पीते नजर नहीं आए। बहुत से स्टार्स अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए भी ये सब कुछ करते हैं।