विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरू हो गई है सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग, देखिये वीडियो!

By ShikhasEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 04:24 PM (IST)

खुद डायरेक्टर ने किया है यह विडियो रिविल जो आपको याद दिलाएगी फ़िल्म एक था टाइगर की!

शुरू हो गई है सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग, देखिये वीडियो!
शुरू हो गई है सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग, देखिये वीडियो!

मुंबई। सलमान खान और कटरीना कैफ की फ़िल्म टाइगर जिंदा है कि घोषणा जब से हुई है तब से हर कोई इस फ़िल्म की एक झलक पाने का इंतज़ार कर रहा है। कई समय से ये ख़बरें आ रहीं थी कि सलमान और कटरीना इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वालें हैं! और वो दिन आ गया है!

आपको बता दें कि यह फ़िल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सिक्वल है जिसमें सलमान और कटरीना ही थे। इन दोनों फ़िल्मों के डायरेक्शन के लिए अली अब्बास ज़फ़र ही चुने गए है और उन्होंने ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की ख़बर दी है।

इसे भी पढ़ें- इन हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया में छाई शमा सिकंदर!

टाइगर जिंदा है कि शूटिंग मोरक्को में हो रही है और लोकेशन का वीडियो खुद अली अब्बास ज़फ़र ने ट्वीट किया है। और यह आपको एक था टाइगर की याद दिलाएगी। वैसे सलमान और कटरीना को एक बार फिर से साथ देखना ही एक्साइटमेंट को न्योता दे रहा है।

यश राज फ़िल्म के आदित्य चोपड़ा इस फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहें है और यह इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली है।