विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, किस फिल्‍म के साथ आएगा 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 20 Aug 2015 12:37 PM (IST)

'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान के फैंस की नजरें अब उनकी अगली फिल्‍म पर टिक गई हैं। बात कर रहे हैं सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म 'प्रेम रतन धन पायो' की, जिसकी शूटिंग में वो फिलहाल व्‍यस्‍त हैं। हालांकि जल्‍द ही उनकी इस फिल्‍म की एक झलक देखने को मिल

News Article Hero Image

मुंबई। 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान के फैंस की नजरें अब उनकी अगली फिल्म पर टिक गई हैं। बात कर रहे हैं सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की, जिसकी शूटिंग में वो फिलहाल व्यस्त हैं। हालांकि जल्द ही उनकी इस फिल्म की एक झलक देखने को मिल सकती है।

टि्वंकल खन्ना की जिंदगी का ये सच जान हिल जाएंगे आप

जी हां, अब आपको ये तो पता ही होगा कि सलमान इन दिनों अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म से इन दोनों को ही नहीं, बल्कि सलमान को भी काफी उम्मीदें हैं। आखिरकार उन्होंने इस फिल्म से दो बॉलीवुड स्टार के बेटे-बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करने का जिम्मा जो उठाया है।

आपको पता है अक्षय-टि्वंकल की शादी से जुड़ी ये मजेदार बात?

खैर, इस फिल्म के साथ सलमान अपने फैंस को भी निराश नहीं करना चाहते हैं। खबर है कि वो फिल्म 'हीरो' के साथ ही अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं। जी हां, इस फिल्म की शुरुआत में आपको फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की एक झलक भी देखने को मिलेगी। वैसे सलमान की यह फिल्म नवंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर भी नजर आएंगे।