विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज ठाकरे ने दोस्‍ती के बावजूद सलमान को ये क्‍या कह डाला

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 11 Aug 2015 04:56 PM (IST)

हाल ही में याकूब मेमन पर विवादित ट्वीट कर सलमान खान बहुत बुरे फंसे थे। इसके लिए जमकर उन पर निशाना साधा गया था। अब उनके लंबे समय से दोस्‍त रहे महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के अध्‍यक्ष राज ठाकरे ने भी हमला बोल दिया है और यहां तक कह डाला है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में याकूब मेमन पर विवादित ट्वीट कर सलमान खान बहुत बुरे फंसे थे। इसके लिए जमकर उन पर निशाना साधा गया था। अब उनके लंबे समय से दोस्त रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी हमला बोल दिया है और यहां तक कह डाला है कि सलमान खान के पास तो अक्ल ही नहीं है।

राजकुमार हिरानी का हुआ एक्सिडेंट, लीलावती अस्पताल में भर्ती

याकूब मेमन 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी था। 30 जुलाई को उसकी फांसी से पहले सलमान खान ने उसके समर्थन में ट्वीट कर दिया था, जिसको लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि पिता सलीम खान के आदेश पर उन्होंने बाद में माफी मांग ली थी।

राज ठाकरे ने सलमान खान पर निशाना साधते कहा है कि उनको अक्ल नहीं है। साथ ही यह भी कहा है कि वो याकूब मेमन पर सलमान खान के बयान से सहमत नहीं हैं और अगर वो ऐसे बयान देंगे तो दोस्ती भी नहीं देखेंगे।

डकैत के बाद कंगना बनेंगी बैंक चोर, अमेरिका में करेंगी चोरी

राज ठाकरे के मुताबिक, 'वह अखबार नहीं पढ़ते हैं और उन्हें कानून के बारे में भी नहीं पता है, इसीलिए उन्होंने याकूब मेमन के समर्थन में ट्वीट कर दिया। इसके बाद लोगों ने इस देशद्रोही के लिए राष्ट्रपति को खत लिखकर माफी की मांग की। कोई कैसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल उठा सकता है?'