विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभाल कर बाइक चलाइए, सलमान खान दे रहे हैं ये सलाह, समझ गए ना आप

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 06 Jun 2017 04:26 PM (IST)

सलमान खान 2002 में मुंबई में बांद्रा में हुई घटना में हिट एन्ड रन के आरोपी रहे हैं। हाईकोर्ट ने उन्हें बरी किया था लेकिन बाद में महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई ।

संभाल कर बाइक चलाइए, सलमान खान दे रहे हैं ये सलाह, समझ गए ना आप
संभाल कर बाइक चलाइए, सलमान खान दे रहे हैं ये सलाह, समझ गए ना आप

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान ने सड़क पर तेजी से मोटर साइकिल चलाने वालों को संभल कर वाहन चलाने की सलाह दी और कहा कि वो फार्स्ट ड्राइविंग का मतलब जानते हैं क्योंकि इस कारण उन्होंने अपना एक करीबी भी खोया है।

आपको पता होगा कि सलमान खान 2002 में मुंबई में बांद्रा में हुई घटना में हिट एन्ड रन के आरोपी रहे हैं। सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में सलमान ने कहा " मुझे लगता है ज़्यादा तेज गति से मोटर साइकिल चलाना खतरनाक होता है। चलाने वाले के लिए भी और अगल बगल के लोगों के लिए भी। मैं फिल्मसिटी में शूट करते जाते समय हाईवे पर ज्यादा देखता हूं कि लोग बहुत तेज गति से बाइक चलाते हैं । एक समय बांद्रा रिक्लेमेशन पर तेज गति से बाइक चलाने की रेस होती थी और इस दौरान मैंने अपने एक एक दोस्त को भी खो दिया था । मैं ऐसी बाइकिंग के विरुद्ध हूं। अगर रेस करना ही है तो फिर रेस ट्रैक पर जाकर रेस करों। शर्त लगाकर मेन रोड पर रेस मत करों। अपने आप के अलावा और बाकी लोगों के जीवन को खतरे में मत में डालो।"

यह भी पढ़ें:सलमान खान को फिर आया गुस्सा, ऐसी कौन सी हुई बड़ी बात 

 

दरअसल सलमान खान अपनी कंपनी बीइंग ह्यूमन की ई-साइकिल को लॉन्च करने आये थे। उनकी फिल्म ट्यूबलाइट इस ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है।