विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और एक बार फिर गले मिले सलमान-शाहरुख

By Edited By:
Updated: Mon, 07 Jul 2014 11:19 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग और किंग खान की दुश्मनी से कोई भी अनजान नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग और किंग खान की दुश्मनी से कोई भी अनजान नहीं है। न जानें कितने मौकों पर सलमान और शाहरुख एक दूसरे के आमने-सामने आए फिर भी उनके दिल न मिल पाएं। पिछले साल बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के दो नायक सलमान और शाहरुख एक दूसरे के सामने आए और उनके गले मिलने की खबर एक आग की तरह पूरे बॉलीवुड में फ़ैल गयी पर इतने कवायदों की बाद भी उनके मन फिर से न मिल पाएं।

एक बार फिर सुनहरा मौका आया, वही पुरानी जगह और वही बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी और फिर से दोनों नायकों ने एक दूसरे को गले लगाया। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह मिलन दोस्ती में बदल पाता है या नहीं या फिर से बॉलीवुड के ये दो सितारें एक दूसरे से नजरें बचाएंगे।

पढ़ेंःसलमान को प्यारी लगने लगी है ये हीरोइन