विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान ने किया बिग बॉस सीज़न ग्यारह का एलान, देखिये टीज़र

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Sun, 20 Aug 2017 02:32 PM (IST)

यहां देखिये 'कमिंग सून' का टैग लगे 'बिग बॉस' के इस पहले प्रोमो को-

सलमान ख़ान ने किया बिग बॉस सीज़न ग्यारह का एलान, देखिये टीज़र
सलमान ख़ान ने किया बिग बॉस सीज़न ग्यारह का एलान, देखिये टीज़र

मुंबई। 'बिग बॉस' की आंख एक बार फिर खुल गई है, जी हां 'बिग बॉस' सीज़न 11 शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि कलर्स चैनल पर आने वाले इस शो का प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया गया है जो आपको इस नए सीज़न के लिए बहुत एक्साइट करेगा।

कलर्स के सीईओ राज नायक ने इस प्रोमो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसमें इस शो के फ़ेवरेट होस्ट सलमान ख़ान भी नज़र आ रहे हैं। सलमान एक बार फिर अपने यूनिक और बिंदास तरीके से शो के नए सीजन का एलान कर रहे हैं। 'बिग बॉस' भारत के सबसे बड़े रिअलिटी शो में से एक हैं। हर सीज़न एंटरटेनमेंट, मस्ती, लड़ाई-झगड़ा और बहुत सारी गॉसिप लेकर आता है।

यह भी पढ़ें: इन 10 तस्वीरों से जानिए सलमान ख़ान की फ़िल्म 'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग का हर अपडेट

'बिग बॉस' सीज़न 10 के विजेता थे मनवीर गुजर जो आम जनता से चुने गए कंटेस्टेंट थे। हर सीज़न में एक नई थीम होती है, जैसे पिछली बार आम जनता और सेलेब्रिटी का एक घर में रहना... अब देखना यह है कि सीज़न ग्यारह का नया लेकर आता है। यहां देखिये 'कमिंग सून' का टैग लगे 'बिग बॉस' के इस पहले प्रोमो को-