विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली2' रिलीज़ हो गई... अब आ रहे हैं सलमान लेकर अपनी 'ट्यूबलाइट'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 01:54 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 02:07 PM (IST)

ट्यूबलाइट अगस्त में ईद के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली है और अब सलमान के सामने मैदान खाली है। इससे ...और पढ़ें

'बाहुबली2' रिलीज़ हो गई... अब आ रहे हैं सलमान लेकर अपनी 'ट्यूबलाइट'
'बाहुबली2' रिलीज़ हो गई... अब आ रहे हैं सलमान लेकर अपनी 'ट्यूबलाइट'

मुंबई। बाहुबली 2 रिलीज़ हो चुकी है और सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अब बॉलीवुड के सुल्तान की बारी है। बाहुबली 2 की रिलीज़ तक सलमान की टीम ने ट्यूबलाइट का प्रमोशन ना करने का वादा किया था। फ़िल्म की रिलीज़ के साथ ही सलमान उस वादे की क़ैद से छूट गए हैं और ट्यूबलाइट के प्रमोशन का एलान कर दिया है। 

शनिवार को सलमान ने ट्वीटर पर बताया कि ट्यूबलाइट का टीज़र पांच दिन बाद जारी किया जाएगा। फ़िल्म की एक तस्वीर सलमान ने साझा की है, जिसमें वो एक गाड़ी में सवार दिख रहे हैं। इसीलिए इस तस्वीर के साथ लिखा है, ''कहीं नहीं जा रहा हूं, आपके पास आ रहा हूं। बस पांच दिन में।'' इस ट्वीट और तस्वीर के साथ सलमान ने प्रमोशन की गाड़ी पकड़ ली है। ट्यूबलाइट अगस्त में ईद के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली है और अब सलमान के सामने मैदान खाली है। ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में शामिल है, जिससे तक़रीबन वैसी ही अपेक्षाएं हैं, जैसी बाहुबली 2 से की जा रही थीं। मगर, बाहुबली 2 के रिकॉर्ड मेकिंग कलेक्शंस से ट्यूबलाइट की चुनौती बढ़ गई है। हालांकि सलमान हर चुनौती के सामने ख़ुद को बड़ा साबित करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया की बाहुबली हैं कटरीना कैफ़, 24 घंटे में बना डाला ये रिकॉर्ड

ट्यूबलाइट को कबीर ख़ान ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में सोहेल ख़ान सलमान के भाई के रोल में हैं। चाइनीज़ एक्ट्रेस झू झू फ़िल्म की फ़ीमेल लीड हैं। स्वर्गीय ओम पुरी भी फ़िल्म में एक रोल निभाते दिखेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।