विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान ने जब अनुपम खेर से की थी ओम पुरी की शिकायत!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 09:39 AM (IST)

सलमान ओम के साथ कुल्लू में फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक़्त सलमान ने ओम पुरी को फोन पर कहा था कि समझाइये ओम पुरी साहब को।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ओम पुरी जैसे कलाकार का अकेले यूं जाना, उनके करीबी दोस्तों के लिए बेहद दुखद घटना है। ना सिर्फ़ उनके क़रीबी, बल्कि उन कलाकारों के लिए भी, जिन्होंने उनके साथ अभिनय किया है।

इंडस्ट्री में सभी ये मानते थे कि ओम पुरी हिंदी सिनेमा जगत के चुनिंदा ऐसे कलाकारों में से एक रहे हैं, जिन्होंने छोटे किरदारों को भी जीवंत तरीके से जिया है। सलमान भी ऐसे स्टार रहे हैं, जो ओम पुरी की तहे दिल से इज्जत करते थे। ना सिर्फ़ इज़्ज़त, बल्कि वो उनकी फ़िक्र भी किया करते थे। तभी तो 'ट्यूबलाइट' फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने चिंतित होकर ओम पुरी के क़रीबी अनुपम खेर को फोन लगा दिया था। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में यह बात बतायी है कि जब सलमान ओम के साथ कुल्लू में फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक़्त सलमान ने ओम पुरी को फोन पर कहा था कि समझाइये ओम पुरी साहब को। वो अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख रहे हैं, जबकि उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखना ही चाहिए। अभी उन्हें तो ढेर सारा काम करना है।

इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान संग ट्यूबलाइट में नज़र आएंगे ओम पुरी, दी श्रद्धांजलि

फिर सलमान ने फोन ओम पुरी को पकड़ा दिया था। ओम ने भी अनुपम से वादा किया था कि वह वापस आते ही अपनी सेहत का ख्याल रखने लगेंगे।