विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूब धूम-धड़ाके के साथ सलमान के परिवार ने गणपति बप्‍पा को किया विदा, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 07 Sep 2016 03:53 PM (IST)

गणपति को घर लाते समय खान परिवार में जितना उत्‍साह व जोश देखने को मिलता है, उतना ही धूम-धड़ाका उनको विदा किए जाने के वक्‍त भी होता है। कई तस्‍वीरें सामने आई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान के घर भी बप्पा पधारते हैं और पूरे पूरिवार के सदस्य मिलकर पारंपरिक तौर पर पूजा-अर्चना करते हैं। दूसरे सितारे भी बप्पा के दर्शन के लिए उनके घर पधारते हैं। जैसे इस बार करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, अमृता अरोड़ा, दीया मिर्जा, डेजी शाह, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार नजर आए। मगर गणपति को घर लाते समय खान परिवार में जितना उत्साह व जोश देखने को मिलता है, उतना ही धूम-धड़ाका उनको विदा किए जाने के वक्त भी होता है।

पूजा-अर्चना

इस बार भी काफी दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें खान परिवार को गणपति की आरती करने के साथ ही उनको विदा करते वक्त डांस करते देखा जा सकता है। दूसरे सितारे भी इसमें शामिल हुए। खास तौर से सोहेल खान की फिल्म 'फ्रीकी अली' की हीरोइन एमी जैक्सन तो कुछ ज्यादा ही जोश में दिखीं। खान बहनों अर्पिता और अलविरा ने भी खूब साथ दिया।

मीडिया पर पॉपुलर हो चुका अर्पिता का क्यूट बेटा आहिल भी नजर आया। मगर इतना जरूर है कि सलमान के घरवालों को उनकी याद जरूर आई होगी, जो इस वक्त घर से दूर मनाली में अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा के साथ डेजी शाह भी आई थीं। एली अवराम, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे।

धूम-धड़ाका

विसर्जन