विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब दोस्ती लाएगी रंग, सलमान करेंगे करण जौहर की फिल्म

By Edited By:
Updated: Mon, 23 Sep 2013 04:02 PM (IST)

सलमान खान और निर्माता करण जौहर की दोस्ती इन दिनों काफी चर्चा में है। दोनों साथ में फिल्म क्यों नहीं करते हैं इसपर भी कई बार सवाल उठाए गए हैं। लेकिन अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान और निर्माता करण जौहर की दोस्ती इन दिनों काफी चर्चा में है। दोनों साथ में फिल्म क्यों नहीं करते हैं इसपर भी कई बार सवाल उठाए गए हैं। लेकिन अब लगता है सब सवालों का अंत होने जा रहा है। चर्चा है कि सलमान खान जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

पढ़ें : शाहरुख नहीं सलमान से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं करण

कुछ दिनों पहले सल्लू मियां ने किंग खान का नाम लिए बगैर एक रियलिटी शो में करण जौहर से पूछा था कि आखिर क्यों वे सलमान खान के साथ फिल्म नहीं करते हैं। करण जौहर ने बड़ी ही सफाई से बात को टाला और इशारे में कहा कि वे भी सलमान के साथ फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। अब लगता है कि दोनों का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

गौरतलब है सलमान ने सीधे तौर पर नहीं, लेकिन किंग खान की ओर इशारा करते हुए कहा था कि उनकी और करण की दोस्ती की वजह से ही करण सलमान के साथ काम नहीं करते हैं। हालांकि करण ने इसपर कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया। जैसा कि हम सब जानते हैं कि करण जौहर और शाहरुख खान पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं और सलमान खान शाहरुख के दुश्मन। इसलिए शायद करण सलमान के साथ काम नहीं करते हैं। एक वक्त था जब करण फिल्मों के लिए सलमान के पीछे पड़े रहते थे और आज करण के पास सलमान के लिए वक्त नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर