विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द हिट गर्ल को सलमान ख़ान ने किया लॉन्च

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Apr 2017 07:04 AM (GMT+05:30)

एवरग्रीन ब्यूटी आशा पारेख के साथ सलमान ख़ान, जैकी श्रॉफ, धर्मेंद्र सहित अन्य बॉलीवुड की हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

द हिट गर्ल को सलमान ख़ान ने किया लॉन्च
द हिट गर्ल को सलमान ख़ान ने किया लॉन्च

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की हसीना आशा पारेख पर लिखी गई बुक को बॉलीवुड के दबंग ख़ान ने लॉन्च किया। सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में सलमान ख़ान के साथ जैकी श्रॉफ सहित धर्मेंद्र भी मौजूद थे। इससे जुड़े एक और नई खबर आई है।

खालिद मोहम्मद ने बॉलीवुड की हसीना आशा पारेख की लाइफ पर एक बुक लिखी है। इस बुक का नाम द हिट गर्ल है जो आशा पारेख की बायोग्राफी है। सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान ने बुक को लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने इस मराठी फिल्म की रिलीज़ पर लगाई रोक, सलमान ने किया था म्यूज़िक लॉन्च

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब दबंग ख़ान के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट इस बुक को लॉन्च करेंगे। जी हां, हो सकता है कि दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में आमिर ख़ान इस बुक को लॉन्च करें। बताया जा रहा है कि, आमिर दिल्ली में इस महीने के आखिरी सप्ताह में होने वाले कार्यक्रम में इस बुक को लॉन्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में इस Sport में माहिर हैं बाहुबली

एवरग्रीन ब्यूटी आशा पारेख के साथ सलमान ख़ान, जैकी श्रॉफ, धर्मेंद्र सहित अन्य बॉलीवुड की हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।