विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान कर रहे हवा से बातें, फ़िल्मसिटी से बांद्रा तक बीइंग ह्यूमन साइकिल से की राइड

By Hirendra JEdited By:
Updated: Wed, 14 Jun 2017 10:33 AM (IST)

उनके मन में इस मौके पर एक फैन के लिए भी प्यार जाग उठा। उन्होंने अचानक ही अपनी बीइंग ह्यूमन की एक टी शर्ट निकाल कर ऑन स्पॉट उन्हें गिफ्ट कर दी।

सलमान कर रहे हवा से बातें, फ़िल्मसिटी से बांद्रा तक बीइंग ह्यूमन साइकिल से की राइड
सलमान कर रहे हवा से बातें, फ़िल्मसिटी से बांद्रा तक बीइंग ह्यूमन साइकिल से की राइड

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान अंप्रेडक्टेबल हैं। वह कब क्या करके आपको चौंका दें इसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। रोज़ की रूटीन लाइफ़ में भी वह कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। सलमान ऑन स्पॉट हैरान करने में माहिर हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया है।

अपनी बीइंग ह्यूमन साइकिल को लांच करने के बाद शायद वह उसकी राइडिंग का लुत्फ़ नहीं उठा पाए थे। सो, उन्होंने अचानक ही निर्णय लिया कि वह फ़िल्मसिटी से बांद्रा तक की दूरी बाइसाइकिल राइडिंग के साथ ही तय करेंगे। फिर क्या था हवा से बातें करते हुए मुंबई के हाई वे पर वह बिंदास अंदाज़ में नजर आए। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि उन्हें देख कर हाईवे पर चल रहे लोग कितने हैरान हैं? वाकई अपने ब्रांड के प्रमोशन का इससे नायाब तरीका और क्या होगा भला?

यह भी पढ़ें: जब कार छोड़ ऑटोरिक्शा से निकले सलमान ख़ान, फैंस से भी बड़े प्यार से मिले, देखें तस्वीरें

यही नहीं मंगलवार को अपनी फ़िल्म का प्रमोशन खत्म करने के बाद ही सलमान के मन में एक बार फिर से महबूब स्टूडियो से ऑटो रिक्शा से घर जाने की चाहत हुई और उन्होंने एक ऑटो वाले को रोका, पूछा गैलेक्सी (उनका घर) जाओगे और उसमें बैठ कर निकल गए। हालांकि जाने से पहले उन्होंने इंतज़ार कर रहे अपने कुछ फैंस से भी मुलाक़ात की।

यह भी पढ़ें: जानिये सलमान ख़ान की ऐसी 10 फ़िल्में जो कभी रिलीज़ ही नहीं हो पायीं

ख़बर तो यह भी है कि उनके मन में इस मौके पर एक फैन के लिए भी प्यार जाग उठा। उन्होंने अचानक ही अपनी बीइंग ह्यूमन की एक टी शर्ट निकाल कर ऑन स्पॉट उन्हें गिफ्ट कर दी। अब सलमान की तरफ से उनके फैंस के लिए इससे अच्छी ईदी और भला क्या होगी?