विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए साल में सलमान खान के साथ इस बात की होगी सख़्ती

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 31 Dec 2016 11:03 AM (IST)

करीब खान की 'ट्यूबलाइट' का बचा हुआ काम पूरा करने के बाद सलमान खान अली अब्बास ज़फर की फिल्म टाइगर ज़िंदा है कि शूटिंग शुरू करेंगे फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ हैं

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान वैसे तो फिट रहने के लिए काफी कसरत करते हैं लेकिन खाने पीने के मामले में वो ज़रा भी संकोच नहीं करते। पर लगता है नए साल में उनके मुंह का ज़ायका कुछ फीका रहने वाला है।

ख़बर है कि सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म ' टाइगर ज़िंदा है ' की तैयार शुरू कर दी है। वो सबसे पहले अपने फिटनेस को ठीक कर रहे हैं जिसके तहत खाने पर बहुत हद तक पाबन्दी लगाने का फैसला किया है। बताया जा रहा कि इस फिल्म के लिए सलमान खान को वेट कम करना है और इसके लिए उनका एक ख़ास डायट प्लान बनाया गया है। सलमान , जिम में पसीना बहा कर तो वजन कम करेंगे ही लेकिन साथ ही उन्हें खाने में ग़ोश्त का पतला और छोटा सा हिस्सा ही खाने मिलेगा। इतना ही नहीं सलमान खान के उस फेवरिट रेस्टूरेंट के शेफ को भी हिदायत दी गई है कि आने वाले समय में वो सलमान के लिए खास तरह का खाना करे। बताया जा रहा है कि सलमान के लिए स्पेशल लो-कैलोरी चिकन मील बनाये जाने की तैयारी की गई है। सलमान खाने के काफी शौक़ीन है। अगर वो मुंबई में शूटिंग भी कर रहे होते हैं तो भी उनके घर से लज़ीज बिरियानी के डिब्बे आते हैं।

शाहरुख़ के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने बताया ये सच

करीब खान की 'ट्यूबलाइट' का बचा हुआ काम पूरा करने के बाद सलमान खान अली अब्बास ज़फर की फिल्म टाइगर ज़िंदा है कि शूटिंग शुरू करेंगे फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ हैं और ' एक था टाइगर ' का ये सीक्वल अगले साल क्रिसमस के मौके पर आएगा।