विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय के जेल से बाहर आने पर सलमान करेंगे पार्टी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 05 Jul 2015 01:59 PM (IST)

खबर है कि संजय दत्‍त के जेल से रिहा होने पर सलमान खान पार्टी करेंगे। उन्‍होंने खुद इसका ऐलान किया है। दोनों के बीच काफी अच्‍छे संबंध हैं। फिलहाल संजय दत्‍त 1993 के मुंबई धमाका मामले में सजा काट रहे हैं। फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' के सॉन्‍ग लॉन्‍च के मौके पर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खबर है कि संजय दत्त के जेल से रिहा होने पर सलमान खान पार्टी करेंगे। उन्होंने खुद इसका ऐलान किया है। दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। फिलहाल संजय दत्त 1993 के मुंबई धमाका मामले में सजा काट रहे हैं। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सॉन्ग लॉन्च के मौके पर सलमान खान से उनके बारे में पूछा गया था।

रणवीर-सोनाक्षी की फिल्म 'लूटेरा' के दो साल पूरे

सलमान खान से पूछा गया था कि क्या वो संजय दत्त के जल्द ही जेल से बाहर आने पर उनके साथ पार्टी करेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'आपके पास जो खबर है, वो पूरी नहीं है। वह बाहर आएंगे...पैरोल पर, मगर जब वो अपनी सजा खत्म कर बाहर आएंगे, तब वो आजाद होंगे...क्लीन मैन। यही हम चाहते हैं और तब हम पार्टी करेंगे।'

‘बजरंगी भाईजान’ इंसानियत की बात करती है - कबीर खान

संजय दत्त इन दिनों पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। हालांकि उन्होंने एक बार फिर पैरोल की मांग की है। ऐसे में वो जल्द रिहा हो सकते हैं। वैसे उनको बार-बार पैरोल मिलने को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है। इसकी वजह से महाराष्ट्र सरकार पर भी सवालिया निशान खड़े किए जा चुके हैं।