विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन की रिसेप्शन पार्टी में कल मंडी पहुंचेंगे सलमान खान

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sat, 23 May 2015 12:59 PM (IST)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान रविवार (24 मई) को मंडी पहुंच रहे हैं। 25 मई को उनकी बहन अर्पिता और आयुष की शादी की रिसेप्शन हो रही है। गत 17 नवंबर को ये दोनों परिणय सूत्र में बंधे थे, उसके बाद पहली बार दोनों मंडी पहुंच रहे हैं। इसी कार्यक्रम

News Article Hero Image

मंडी, [हंसराज सैनी]। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान रविवार (24 मई) को मंडी पहुंच रहे हैं। 25 मई को उनकी बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी का रिसेप्शन है।

अमिताभ के सेट से 20 फीट की दूरी पर शूटआउट, फैंस परेशान

पिछले साल 17 नवंबर को दोनों ने शादी की थी, उसके बाद पहली बार दोनों मंडी पहुंच रहे हैं। इस फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए सलमान परिवार के साथ मंडी पहुंच रहे हैं।

सोमवार को होने वाली रिसेप्शन के लिए खान परिवार के समधी और हिमाचल के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने शनिवार को सलमान की सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंडी के उपायुक्त संदीप कदम और पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी मौजूद थे।

25 मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम शर्मा व मंत्री अनिल शर्मा कोटली के महादेव के मंदिर, कुलदेवी टारला मंदिर और पंडोह में बगुलामुखी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 25 को सलमान और उनका परिवार शर्मा परिवार के ज्वालापुर स्थित फार्म हाउस में जाएंगे। जहां दोनों परिवारों के लोग डिनर करेंगे।

25 मई को होने वाली रिसेप्सन के लिए मंडियाली धाम का भी विशेष आयोजन किया जाएगा। करीब पंद्रह से बीस हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। 35 क्विंटल चावल परोसने जाने की तैयारी है।

सलमान ने ट्वीट कर कहा, फॉलो करना है तो इस हीरो को करो