विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बजरंगी भाईजान' का रोमांटिक गाना भी हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Jun 2015 01:09 PM (IST)

सलमान खान ने अपनी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर जारी करने के बाद आज सुबह इस फिल्‍म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है, जो कि बहुत ही रोमांटिक है। सलमान खान ने इस फिल्म का गाना 'तू चाहिए' अपने टि्‍वटर अकाउंट पर रिलीज किया।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर जारी करने के बाद आज सुबह इस फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है, जो कि बहुत ही रोमांटिक है। सलमान खान ने इस फिल्म का गाना 'तू चाहिए' अपने टि्वटर अकाउंट पर रिलीज किया।

सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर में फैंस से की ये अपील, देखें

फिल्म के एक्टर और को-प्रोड्यूसर सलमान खान ने लिखा, 'टीजर...गाना...ट्रेलर...और अब एक और गाना...रोमांस भरा आपके लिए...'। सलमान खान ने गुरुवार को ट्विटर पर ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, जो अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जल्द ढहा दिया जाएगा राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद' बंगला, मगर...!

आतिफ असलम के इस गाने को दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में फिल्माया गया है। संगीत दिया है प्रीतम ने और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ये रहा वो रोमांटिक गाना।

कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई देंगे। नए गाने में करीना कपूर, सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। इससे पहले इस फिल्म का सेल्फी वाला गाना भी खूब हिट हो चुका है।