विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बजरंगी भाईजान' के बाद बहनोई की फिल्‍म भी करेंगे सलमान खान

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 23 Jun 2015 09:38 PM (IST)

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर बिजी हैं। इसके बाद वह यशराज बैनर की फिल्‍म 'सुल्‍तान' की शूटिंग करने लगेंगे। हालांकि, इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि वह इस फिल्‍म के साथ अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की एक फिल्‍म भी करने को राजी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर बिजी हैं। इसके बाद वह यशराज बैनर की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग करने लगेंगे। हालांकि, इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि वह इस फिल्म के साथ अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की एक फिल्म भी करने को राजी हो गए हैं। वह सलमान खान की बहन अलवीरा के पति हैं।

'बजरंगी भाईजान' के क्लाइमेक्स को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अतुल अग्निहोत्री ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हां, हम साथ में एक फिल्म कर रहे हैं। हमने बात की है और अभी सिर्फ इतना ही बता सकता हूं।' उनसे जब यह पूछा गया कि क्या यह 'बॉडीगार्ड 2' होगी तो उन्होंने कहा, 'हमने इसका नाम नहीं रखा है, लेकिन कई विकल्प हैं। अभी कुछ भी कहने का सही वक्त नहीं है। हम नाम जल्द ही सोचेंगे और घोषणा करेंगे।’

करीना कपूर की सास चाहती हैं कि वो दिखें इतनी सेक्सी

अतुल अग्निहाेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी इस फिल्म के लिए किसी हीरोइन से संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'अभी सब कुछ प्लानिंग स्टेज में है। हमारे पास एक बहुत ही खूबसूरत स्क्रिप्ट है, जिसके साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि कास्ट फाइनल होने पर वो इसकी जानकारी दे देंगे।

बिपाशा चलीं बॉयफ्रेंड संग रोड ट्रिप पर...!

वैसे यह पहली बार नहीं जब सलमान खान अपनी बहन अलवीरा के पति के लिए काम कर रहे हैं। वह इससे पहले अतुल अग्निहोत्री के साथ 'हैलो' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्में कर चुके हैं। सलमान खान अपने भाई-बहन की फिल्मों में काम करते रहते हैं। इनमें अरबाज खान की 'दबंग' और सोहेल खान की 'जय' फिल्में शामिल हैं।