विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है सलमान की बहन अर्पिता की शादी का कार्ड

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 09 Nov 2014 09:17 AM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी 18 नवंबर को है। सलमान अपनी लाड़ली बहन की शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं और किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते। बहन की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सलमान ने कुछ खास बनवाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी 18 नवंबर को है। सलमान अपनी लाड़ली बहन की शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं और किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते। बहन की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सलमान ने कुछ खास बनवाया है।

सोने की परत चढ़े इस कार्ड पर सभी जगह गुलाब के फूल हैं। जिस बॉक्स में शादी का कार्ड आता है उसमे शादी से पहले के हर एक फंक्शन के लिए एक कार्ड रखा गया है। इसके अलावा गेस्ट्स के लिए स्वीट्स में कप केक रखे गए है।

सलमान ने अपनी बहन की शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास तौर पर न्योता दिया है। बताया जाता है कि अर्पिता की शादी की रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे जुटेंगे। खबर तो यह भी है कि शाहरुख ने अर्पिता की शादी के लिए शाहरुख खान को भी न्योता दिया है।

पढ़ें: सलमान को इस हीरोइन के साथ रोमांस करने में आई शर्म

पढ़ें: सलमान की बहन की शादी में आएंगे शाहरुख