विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड को जड़ा तमाचा

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Jul 2014 09:01 AM (IST)

सलमान खान अपने फैंस को हमेशा प्यार और सम्मान देते हैं। यह बात उन्होंने एक बार फिर हाल में साबित कर दी, जब अपने एक

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान अपने फैंस को हमेशा प्यार और सम्मान देते हैं। यह बात उन्होंने एक बार फिर हाल में साबित कर दी, जब अपने एक फैंस के साथ हुई बदसलूकी की वजह से उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को तमाचा जड़ दिया।

ये वाकया मुंबई के महबूब स्टूडियो में हुआ। सलमान वहां शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच सल्लू मियां अपने फैंस से मिले, ऑटोग्राफ दिए और फैंस के साथ फोटो खिंचवाईं। इसी फोटो सेशन के दौरान, एक फैन ने सलमान के करीब आने के लिए अपना एक हाथ उन पर रख लिया। जब सलमान के बॉडीगार्ड ने यह देखा तो उन्होंने फैन को सलमान से अलग करने की कोशिश की और इसी चक्कर में गलती से बॉडीगार्ड की कोहनी उस फैन को लग गई।

फिर क्या था! यह देखकर सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपने सभी फैंस के सामने उस बॉडीगार्ड को तमाचा जड़ दिया। उन्होंने अपने सभी बॉडीगाड्र्स को चेतावनी भी दी कि इस तरह उनके फैंस के साथ कभी बर्ताव ना करें।

सलमान जानते हैं कि आज वो इतने बड़े सुपरस्टार अपने फैंस की बदौलत ही हैं। यही वजह है कि वो अपने फैंस की कद्र पूरी ईमानदारी से करते हैं।


पढ़ें: अगर किक ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स तो सलमान बन जाएंगे बॉलीवुड के बादशाह

क्लिक करके जानें, बिग बॉस के लिए कितनी मोटी रकम लेंगे सलमान