Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरपोर्ट पर नज़र आए सलमान ख़ान, चेहरे से हंसी गायब दिखी, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jul 2017 09:36 AM (IST)

    उम्मीद है 'टाइगर ज़िंदा है' उस कमी की भरपाई कर पायेगा जो कसर ट्यबलाइट से रह गयी है। ...और पढ़ें

    एयरपोर्ट पर नज़र आए सलमान ख़ान, चेहरे से हंसी गायब दिखी, देखें तस्वीरें
    एयरपोर्ट पर नज़र आए सलमान ख़ान, चेहरे से हंसी गायब दिखी, देखें तस्वीरें

    मुंबई। पिछले शुक्रवार सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म समीक्षकों ने इस फ़िल्म को सिरे से नकार दिया था। बावजूद इसके फ़िल्म सौ करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है। इस बीच रविवार को सलमान ख़ान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। आमतौर पर हमेशा खुशमिज़ाज़ रहने वाले सलमान के चेहरे से इन तस्वीरों में हंसी गायब दिख रही है। आप भी देखें!

    हमेशा की तरह इस साल भी ईद के मौके पर सलमान अपनी फ़िल्म लेकर आये थे। लेकिन, लगता है सलमान इस फ़िल्म के अभी तक के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। यह निराशा उनके चेहरे पर भी साफ़ देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में, इस एक्ट्रेस ने अचानक मिलकर चौंकाया

    इस फ़िल्म से पहले 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी बड़ी फ़िल्म देने वाले सलमान से इस बार उनके फैंस को भी बहुत आशा थी। लेकिन, सलमान के ज़्यादातर फैंस को यह फ़िल्म कुछ खास पसंद नहीं आयी। यक़ीनन सलमान को इसका अहसास होगा!

    सोशल मीडिया में भी 'ट्यूबलाइट' को लेकर सलमान ख़ान की बहुत आलोचना हुई है। सबने एक सुर में कहा कि यह फ़िल्म सलमान के लेवल के आस-पास भी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: अपनी नई नवेली दुल्हनिया संग जब हाथों में हाथ डाले नज़र आए नील नितिन मुकेश

    बहरहाल, अब सलमान के फैंस की नज़र उनकी अगली फ़िल्म 'टाइगर ज़िंदा है' पर है। इस फ़िल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ़ होंगी। उम्मीद है 'टाइगर ज़िंदा है' उस कमी की भरपाई कर पायेगा जो कसर 'ट्यूबलाइट' से रह गयी है।

    खबरें और भी