विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कई फिल्ममेकर से किनारा कर, सलमान ने थामा सूरज का हाथ

By Edited By:
Updated: Mon, 17 Jun 2013 03:43 PM (IST)

बॉलीवुड के दबंग अपने वादे के एकदम पक्के हैं। दबंग एक बार जो कंमिटमेंट कर लेते हैं फिर अपनी भी नहीं सुनते। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दर्जनों फिल्ममेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [जिगर शाह]। बॉलीवुड के दबंग अपने वादे के एकदम पक्के हैं। दबंग एक बार जो कंमिटमेंट कर लेते हैं फिर अपनी भी नहीं सुनते। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दर्जनों फिल्ममेकर सलमान खान का अपनी फिल्म की डेट्स के लिए इंतजार कर रहे हैं, पर सलमान को जिसे चुनना होता है वह उसी को चुनते हैं। इस बार सलमान ने सूरज बड़जात्या का चुन लिया है।

सूत्रों की माने तो साजिद नाडियावाला की फिल्म किक शुरू करने के बाद सल्लू अक्टूबर तक सूरज बड़जात्या की फिल्म भी शुरू कर देंगे। सलमान और सूरज का रिश्ता बहुत पुराना है। 14 साल पहले दोनों ने साथ में फिल्म हम साथ साथ हैं में काम किया था।

एक सूत्र ने बताया कि कई साल बाद दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। सूरज इस बात बेहद भावुक दिखे कि वो इतने साल बाद सलमान के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। ऐसी ही भावना सलमान में दिखी।

अब फिल्ममेकर बोनी कपूर, प्रभू देवा और यहां तक कि सुभाष घई भी सल्लू से अपनी फिल्म के लिए डेट्स का इंतजार कर रहे थे, पर अब सल्लू ने तो सूरज को हामी भर दी है तो इन सबको इंतजार करना होगा। [मिड डे]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर