विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहां रुकी थीं ऐश्वर्या, सलमान ने चुना वही कमरा

By anand rajEdited By:
Published: Tue, 24 Feb 2015 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 09:56 AM (IST)

गुजरात के गोंडल में सलमान खान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग शुरु हो गई है। यहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गुजरात के गोंडल में सलमान खान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग शुरु हो गई है। यहां सलमान खान उसी कमरे में ठहरे हैं, जिस कमरे में 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय ठहरी थीं।

'बर्डमैन' को मिला बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवार्ड

गोंडल के 'ऑरचर्ड पैलेस' में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इसी पैलेस में 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग भी हुई थी। उस वक्त शूटिंग के दौरान सलमान खान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय रूम नंबर 4 में रुकी थीं। पैलेस के कर्मचारियों का कहना है, 'सलमान खान ने यहां सभी कमरों को देखा और रूम नंबर 4 में रहने का फैसला किया।'

तस्वीरें: 'रजिया सुल्तान' की शाही झलक

कर्मचािरयों ने बताया, 'रूम नंबर 4 बहुत छोटा है, जिस वजह से सलमान खान को किसी दूसरे बड़े कमरे में रहने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे इसी कमरे में रहना है। इस वजह से उनके जिम सहित अन्य साधन पास वाले रूम नंबर 3 में रखे गए हैं।


एआईबी रोस्ट : आमिर को मिला इस हॉट एक्ट्रेस का साथ

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के लिए 15 दिनों तक ऑरचर्ड पैलेस बुक किया गया है। यहां सोनम कपूर, नीना गुप्ता, राकेश बेदी, अनुपम खेर भी पहुंचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।