विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के लिए सलमान तोड़ना चाहते हैं सालों पुरानी यह परंपरा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 04:19 PM (IST)

सालों की परंपरा को तोड़ते हुए सलमान खान महिलाओं को लेकर समाज में एक बड़ा बदलाव चाहते हैं...जानिए क्‍या।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। चूंकि रमजान का पाक महीना चल रहा है तो इफ्तार पार्टियों का दौर भी जारी है। हालांकि जैसा कि आपको भी पता होगा कि पारंपरिक तौर पर सिर्फ पुरुष ही इफ्तार पार्टियों में शरीक होते हैं, मगर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इनमें महिलाआें को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है।

ये क्या...शिल्पा शेट्टी ने पति को पहचानने से ही कर दिया इंकार

ऐसा जानेमाने नेता बाबा सिद्दीकी ने अपने एक बयान में बताया है। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी हर साल बड़ेे शानदार तरीके सेे मुंबई में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं और इसमें सलमान खान, शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारे भी शरीक होते हैं। ऐसी ही एक इफ्तार पाार्टी में उन्होंने सलमान और शाहरुख के सालों के मतभेद को खत्म करा दिया था और दोनों सितारों ने एक दूसरे को गले लगाया था। खैर, ये बीते वक्त की बात है।

दीपिका पादुकोण ने खोला बचपन से जुड़ा यह बहुत ही मजेदार राज

इस बार भी सलमान, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे, मगर अकेले नहीं। खबर है कि उनके साथ इस पार्टी में उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी शामिल होंगी। बाबा सिद्दीकी ने अपने बयान में बताया कि सलमान और उनकी बहन अलविरा ने इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल करने का सुझाव दिया है। इस इफ्तार पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी रोजा खोलेंगी। रविवार को ही इस पार्टी का अायोजन होना है।

'इश्क विश्क' की इस हीरोइन को अब देख लेंगे तो दे बैठेंगे दिल