विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बजरंगी भाईजान' के नए पोस्‍टर से ट्रेलर के डेट का हुआ खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 15 Jun 2015 12:03 PM (IST)

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। उन्‍होंने अपनी नई फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का एक नया पोस्‍टर जारी किया है। उनकी यह फिल्‍म काफी समय से चर्चा में है। इस नए पोस्‍टर पर फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर रिलीज का डेट भी लिखा हुआ है। ये रहा इस फिल्‍म

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का एक नया पोस्टर जारी किया है। उनकी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। इस नए पोस्टर पर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर रिलीज का डेट भी लिखा हुआ है। ये रहा इस फिल्म का नया पोस्टर।

हालांकि सलमान खान ने इसे ट्वीट करने के तुरंत बाद डिलिट भी कर दिया। इस ट्वीट से पहले उन्होंने कुछ खास चीज की झलक दिखलाने की बात कही थी और फिर इस नए पोस्टर की झलक दिखलाकर डिलिट कर दिया और लिखा, 'अरे कहा तो था झलक थी।' अब इसे देखकर निश्चित तौर पर सलमान खान के फैंस की इस फिल्म में और दिलचस्पी बढ़ने वाली है।

सलमान ने क्यों ठुकरा दिया कट्रीना के साथ 7 करोड़ का ऑफर?

वैसे भी जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, लोग इस फिल्म को देखने को बेकरार हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर 18 जुन को आने वाला है। इसमें एक पाकिस्तानी लड़की की कहानी है, जो भारत में खो जाती है। 'बजरंगी भाईजान' यानी सलमान खान उसे अपनों से मिलाने में मदद करते हैं। इसमें उनकी हीरोइन करीना कपूर हैं।