विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिंकारा मामले में राहत पर सलमान ने प्रशंसकों का जताया आभार

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 10:50 AM (IST)

चिंकारा शिकार मामले में हाइकोर्ट से मिली राहत पर सलमान ने ट्वीट कर कहा,'आपकी दुआओं और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया।'

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। 1998 के चिंकारा शिकार मामले में उन्हें राजस्थान हाइकोर्ट ने बरी कर दिया। इस बड़े फैसला के लिए सलमान के प्रशंसक उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। अपने फैन्स के स्पोर्ट का आभार जताते हुए उन्होंने ट्वीट किया है।

सलमान के चिंकारा शिकार मामले आए फैसले पर बोले सलीम खान

सलमान ने ट्विटर पर लिखा,'आपकी दुआओं और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया।' सालों से चले आ रहे इस मामले के लिए सलमान का पूरा परिवार उनके साथ डट कर खड़ा रहा। उनकी बहन अलविरा कोर्ट में पहले से ही मौजूद रहीं। भाई के लिए राहत पर उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा। छोटी बहन अर्पिता खान ने भी ट्वीट कर सभी का आभार जताया है।

अर्पिता ने अभिनेता के प्रशंसकों का, उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

नसीरुद्दीन ने बयान पर मांगी माफी, फिर भी शांत नहीं हुईं डिंपल कपाड़िया

बता दें 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' कि शूटिंग के दौरान का ये मामला है, जिसके बाद से ही मामला सेशन कोर्ट में चल रहा था। सलमान को इस मामले में सजा भी हुई लेकिन आखिकार उन्हें हाइकोर्ट से राहत मिल गई।