विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने शाहरुख, आमिर के लिए टि्वटर छोड़ने की दे डाली धमकी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 10 Jun 2015 06:14 PM (IST)

सलमान खान अपने फैंस पर जान छिड़कते हैं, मगर मंगलवार का दिन उनके फैंस के लिए लकी नहीं रहा, क्‍योंकि उनके इस सुपरस्‍टार ने उन्‍हें ट्वीट कर खूब खरी खोटी सुनाई और यहां तक कि गुस्‍से में टि्वटर छोड़ने तक की धमकी भी दे दी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान अपने फैंस पर जान छिड़कते हैं, मगर मंगलवार का दिन उनके फैंस के लिए लकी नहीं रहा, क्योंकि उनके इस सुपरस्टार ने उन्हें ट्वीट कर खूब खरी खोटी सुनाई और यहां तक कि गुस्से में टि्वटर छोड़ने तक की धमकी भी दे दी।

जानें, वरुण धवन ने ऐसा क्या किया कि उनकी मां रो पड़ीं

सबसे पहले तो उन्होंने ट्वीट कर ऐसे फैंस को चेतावनी दी, जो उन्हें सपोर्ट करने के लिए फर्जी अकाउंट के जरिए दूसरे सितारों को गाली-गलौच वाले पोस्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उनके फैंस नहीं हो सकते हैं। इसके बाद तो उन्होंने अपने फैंस को नसीहत देने के चक्कर में एक के बाद एक 23 ट्वीट्स कर डाले।

अमिताभ बच्चन ने 'मिस्टर नटवरलाल' बनकर किया था ये बड़ा काम

इन सबके बीच, सलमान खान ने ऐसे फैंस को भी जमकर कोसा, जो शाहरुख खान, आमिर खान और उनके बीच नंबर वन की जंग चलाते रहते हैं। उन्होंने दोनों को अपना दोस्त भी बताया।

इसके साथ उन्होंने यहां तक ट्वीट कर डाला कि अगर इस मीडियम पर ऐसी ही नकारात्मक बातें होती रहीं तो मैं टि्वटर छोड़ दूंगा।

और अंत में सलमान खान ने कहा कि 'चलो सो जाओ या अपना काम। बी हैप्पी।' तो कल पूरे दिन सलमान खान टि्वटर पर छाये रहे। एक तरफ सलमान खान ट्वीट कर रहे थे, दूसरी तरफ वह टि्वटर पर ट्रेंड कर रहे थे। अब देखते हैं उनके फैंस उनकी बात मानते हैं या फिर सलमान खान टि्वटर को हमेशा के लिए अलविदा कहते हैं।