विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शुद्धि' के लिए सलमान की फीस जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!

By Edited By:
Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:28 AM (IST)

अगर ये खबर सही निकली तो सलमान खान फिल्‍म के लिए फीस लेने के मामले में फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सल्‍लू मियां

News Article Hero Image

मुंबई। अगर ये खबर सही निकली तो सलमान खान फिल्‍म के लिए फीस लेने के मामले में फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सल्‍लू मियां ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' के लिए भी इतनी मोटी फीस मांगी है, जिसे सुनकर शायद आपका सिर चकरा जाए।

जी हां एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक इस फिल्म के लिए सलमान खान को 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि पहले सलमान खान ने अपनी फीस के तौर पर पहले हफ्ते का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन, फिल्म के सैटेलाइट राइट्स का 40 फीसद हिस्सा मांगा और फिल्म के कुल मुनाफे का 20 फीसद हिस्‍सा फीस के तौर पर मांगा है। यह रकम 150 करोड़ बनती है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते हैं, 'कोई अभिनेता कितनी फीस लेगा ये पूरे तौर पर फिल्म के निर्माता और अभिनेता के बीच की बात है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। लेकिन 150 करोड़ की रकम सुनने में बहुत बड़ी लगती है।'

क्लिक करके जानें, किसका कन्‍यादान करेंगे सलमान

पढ़ें - बिग बॉस के लिए इतनी बड़ी रकम लेंगे सलमान