विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्‍मीर जाएंगे सलमान खान

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 09 May 2015 11:14 AM (IST)

सलमान खान को बॉम्‍बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है और अब वह बिना समय गंवाए फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्‍मीर कूच करने वाले हैं। सलमान के कश्‍मीर जाने की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। वहीं 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्‍टर कबीर खान ने भी शूटिंग की

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है और अब वह बिना समय गंवाए फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर कूच करने वाले हैं। सलमान के कश्मीर जाने की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। वहीं 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर कबीर खान ने भी शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली है। सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' भी इन दिनों फ्लोर पर है।

'सलमान मुस्लिम हैं, इसलिए मिली जमानत'

बता दें कि मुंबई की सेशन्स कोर्ट ने सलमान को 2002 के हिट एंड रन मामले में पांच साल की सजा सुनाई है। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान की सजा पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत दे दी। अब सलमान चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द अपनी उन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लें जो फ्लोर पर हैं। हालांकि 'बजरंगी भाईजान' में ज्यादा शूटिंग बाकी नहीं है। सलमान के कुछ सीन और करीना के साथ उनका एक गाना शूट करना रह गया है।

हिट एंड रन केस: बॉन्ड भरने के बाद सलमान को मिली जमानत

लेकिन सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' की काफी शूटिंग अभी बाकी है। इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभी लगभग 30 प्रतिशत शूटिंग बाकी है। बताया जा रहा है कि सलमान 'बजरंगी भाईजान' के बाद लगातार 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग करेंगे। सलमान चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाए।

आखिरकार कबूल हुई सलमान की मुंहबोली जुड़वां बहनों की दुआ

बता दें कि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 1 जून को जोधपुर की अदालत में पेश होना है। शायद यही वजह है कि सलमान की बाकी फिल्में अभी फ्लोर पर नहीं गई हैं। अली अब्बास जफर की 'सुल्तान' और करण मल्होत्रा की 'शुद्धि' को तो सलमान ने अभी तक डेट्स भी नहीं दी हैं।