विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये करके अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे सलमान खान!

By Edited By:
Updated: Fri, 18 Jul 2014 01:14 PM (IST)

सलमान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जो अपनी फिल्मों में इंटीमेट सीन करने या लिप लॉक देने से परहेज करते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जो अपनी फिल्मों में इंटीमेट सीन करने या लिप लॉक देने से परहेज करते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान अपना वो रिकॉर्ड तोडऩे जा रहे हैं। वो अपनी अगली फिल्म में कुछ ऐसे रेयर मोमेंट शेयर करने जा जा रहे हैं, जिन्हें देख आप भी चौंक जाएंगे।

जी हां सलमान अपनी अगली फिल्म किक में एक लिप लॉक सीन करने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म में सल्लू मियां अपनी लेडी लव को किस करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं उन्होंने इस फिल्म में कई इंटीमेट सीन भी किए हैं। आप पहली बार सलमान को इस अंदाज में देखेंगे।

गौरतलब है कि फिल्म में सलमान जैकलीन फर्नांडीज सलमान खान के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।

पढ़ें - करण कैंप में शामिल हुए सलमान


पढ़ें - इस फिल्म में कुछ हटकर करेंगे सलमान