विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान हुए शादी के लिए गंभीर, उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 12 Jul 2016 03:23 PM (IST)

हिट एंड रन केस में सलमान खान के बरी हो जाने के बाद से ही उनके और लूलिया वंतूर के शादी करने की जबरदस्‍त चर्चा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान अपनी शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार मामला कुछ आगे बढ़ता दिख रहा है। अब यह तो आपको पता ही है कि सलमान इन दिनों 'सुल्तान' को लेकर छाए हुए हैं। उनकी यह शायद यह पहली फिल्म है, जिसेे दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी जमकर सराहा। सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी उनसे खासा प्रभावित हैं और शायद उन्हें लग रहा होगा कि इससे अच्छा मौका नहीं है कि सलमान को अपनी फैमिली से मिलवाने का। तभी तो उन्होंने खान फैमिली के पनवेल फॉर्महाउस पर अपनी फैमिली के लिए 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना बना ली है।

देश भर में 'सुल्तान' के पहले वीकेंड की कमाई जान रह जाएंगे दंग

'बॉलीवुड लाइफ' ने एक करीबी सूत्र के हवाले सेे बताया है कि लूलिया अपनी फैमिली के लिए पनवेल फॉर्महाउस पर 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट करेंगी और यह पहली बार है जब सलमान, लूलिया की फैमिली से मिलेंगे। तो वाकई में यह एक बड़ा कदम होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस महीने के खत्म होने से पहले ही स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो जाएगी, क्योंकि सलमान इसके बाद कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' पर काम शुरू कर देंगे।

प्रेग्नेंट करीना कपूर की ये है दिली ख्वाहिश, कब होगी पूरी?

लूलिया अपनी फैमिली को फिल्म दिखाने को लेकर बेहद खुश हैं, वहीं सलमान भी उनका फीडबैक जानने के लिए उत्साहित हैं। हिट एंड रन केस में सलमान के बरी हो जाने के बाद से ही उनके और लूलिया के शादी करने की जबरदस्त चर्चा है। ऐसे में सलमान का उनके पैरेंट्स से मिलने की खबर इस बात का संकेत है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को अगले मुकाम पर ले जाने को तैयार हैं। देखते हैं अब आगे क्या होता है।

Pics: ये है प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल, मीडिया में हो रहीं वायरल

तस्वीरें: सलमान खान हैं इन सब बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के मेंटर