विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुला राज! सलमान 'ट्यूबलाइट' में करेंगे इस चाइनीज एक्‍ट्रेस से रोमांस

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 01:55 PM (IST)

आखिरकार इस बात का खुलासा हो गया है कि सलमान खान अपनी अगली फिल्‍म 'ट्यूबलाइट' के किस हीरोइन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्‍म को कबीर खान डायरेक्‍ट कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उनकी हीरोइन कौन होगी, इस राज से पर्दा उठ गया है। हालांकि खबर थी कि कबीर खान ने 'ट्यूबलाइट' के लिए दीपिका पादुकोण और कट्रीना कैफ से संपर्क किया था। लेकिन इस फिल्म में सलमान के अपोजिट चीन की अभिनेत्री जूह जूह नजर आएंगी।

कुछ दिनों पहले सलमान जब अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ लेह 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के लिए पहुंचे थे, तब तक इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी कि हीरोइन कौन होगी? लेकिन अब इस बड़े राज से पर्दा उठ चुका है। सल्लू मियां 'ट्यूबलाइट' में चाइनीज एक्ट्रेस जूह जूह के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। लेह में जूह जूह फिल्म के सेट पर भी पहुंच गई हैं। सेट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

जूह जूह ने अपनी 'ट्यूबलाइट' के सेट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे भारतीय युवक की है, जिसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान एक चाइनीज लड़की से प्यार हो जाता है। अब ये प्रेम कहानी कैसे आगे बढ़ती है, इसी को फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी नीलेश मिश्रा की है और इसे प्रोड्यूस सलमान खान, कबीर खान और सुनील लुल्ला कर रहे हैं।

A photo posted by Zhu Zhu (@zhuzhuclubheaven) on

'ट्यूबलाइट' की हीरोइन जूह जूह बॉलीवुड के लिए नई जरूर हैं, लेकिन चाइनीज फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना चेहरा हैं। जूह जूह कई फिल्मों के अलावा टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।