यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या वाकई इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान?
सुनने में आ रहा है कि सलमान खान यशराज की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। सलमान खान आखिरी बार यशराज की फिल्म 'एक था टाइगर' में नज़र आए थे, जो सफल रही थी। खबरों की मानें तो अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान यशराज की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। सलमान खान आखिरी बार यशराज की फिल्म 'एक था टाइगर' में नज़र आए थे, जो सफल रही थी।
खबरों की मानें तो अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में सलमान को लीड रोल में साइन किया गया है। जफर पिछले साल यशराज की फिल्म 'गुंडे' का निर्देशन कर चुके हैं। जानकारी मिली है कि दीपिका इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के किरदार में हो सकती हैं।
हालांकि अभी तक खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। अगर खबरों में सच्चाई है तो सलमान और दीपिका की दिली तमन्ना पूरी हो जाएगी। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ काम करने इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
खैर ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखा पाती है।
पढ़ेंः दीपिका पादुकोण के लिए क्यों मायने रखते हैं अवॉर्ड्?
पढ़ेंः 'पीकू' की शूटिंग नहीं, तो किस काम में व्यस्त हैं अमिताभ और दीपिका?

