विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्यूबलाइट, लंचबॉक्स, बर्फी... आपके घर के हर कोने में छुपे हैं बॉलीवुड फ़िल्मों के टायटल

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 03:50 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 07:15 AM (IST)

सोचिये आप थके हारे ऑफिस से घर आए, रात हो चुकी है और घर पर अंधेरा है तो आप क्या ...और पढ़ें

ट्यूबलाइट, लंचबॉक्स, बर्फी... आपके घर के हर कोने में छुपे हैं बॉलीवुड फ़िल्मों के टायटल
ट्यूबलाइट, लंचबॉक्स, बर्फी... आपके घर के हर कोने में छुपे हैं बॉलीवुड फ़िल्मों के टायटल

मुंबई। सलमान ख़ान की 'ट्यूबलाइट' रिलीज़ हो गई है और सल्लू मियां के फैन्स तो फ़िल्म देखने के लिए मरे जा रहे हैं। जिसने फ़िल्म देख ली है उसे तो पता चल गया होगा कि आखिर इस फ़िल्म का टायटल 'ट्यूबलाइट' क्यों रखा गया है, लेकिन जिसने यह फ़िल्म अब तक नहीं देखी वो ज़रूर यह सोच रहे होंगे, है न? 

वैसे, यह कोई नई बात नहीं है कि बॉलीवुड फ़िल्मों के ऐसे टायटल रखे गए हैं इससे पहले भी कई ऐसे टायटल सामने आए हैं। अब वो बात अलग है कि किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हमारी इस ख़ास रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप भी अपने आप से यही सवाल करेंगे कि ''क्या घर बैठे तय किये जाते हैं बॉलीवुड फ़िल्मों के टायटल?"

यह भी पढ़ें: चाइनीज़ Zhu Zhu, SRK का जादू और Salman का भाईचारा, Tubelight की 5 ख़ास बातें

सोचिये आप थके हारे ऑफिस से घर आए, रात हो चुकी है और घर पर अंधेरा है तो आप क्या करेंगे? 'ट्यूबलाइट' जलाएंगे। सलमान ख़ान की इस फ़िल्म का नाम शायद ऐसे ही रखा गया होगा। अब आपने घड़ी देखी और सोचा बहुत देर हो गई है, जानते हैं ये घड़ी कहां थी? 'दीवार' पर...अमिताभ बच्चन याद आए? इसके बाद अब आपको भूख़ लगी है आप किचन में गए और सोचा कुछ अच्छा बनाया जाए पर आलस के मारे आपने आर्डर किया 'पिज़्ज़ा'! जी हां, देखिये 'पिज़्ज़ा' नाम की फ़िल्म भी हमारे बॉलीवुड फ़िल्मों में शामिल है। और यह तो हॉरर फ़िल्म थी जो साल 2014 में रिलीज़ हुई थी।

अब आपका पिज़्ज़ा रास्ते में है तब तक आपने घर पर अबने छोटे से बार को देखा और आपके मन में 'कॉकटेल' का ख़याल आया। कुछ इस तरह का ही ख़याल आया होगा सैफ़ अली ख़ान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फ़िल्म 'कॉकटेल' के मेकर्स को। Hahaha! पिज़्ज़ा खा लिया और अब आपका मन है कुछ मीठा खाने का और ऐसे में आपकी नज़र गई टेबल पर पड़े मिठाई के डब्बे पर और अन्दर क्या था? 'बर्फी'... रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज़ की फ़िल्म 'बर्फी' की शुरुआत शायद यहीं से हुई होगी। 

खैर, सुबह होती है और आप हमेशा की तरह अपने ऑफिस के लिए तैयार हो रहे है। सोचा आज 'लंचबॉक्स' लेकर जाते हैं। याद आई इरफ़ान ख़ान और निम्रत कौर की फ़िल्म 'लंचबॉक्स'? अपने फ्रिज़ खोला और देखा कि आपके पास क्या क्या आप्शन है? घर पर रखे सामान को देखकर आपने अंदाजा लगाया कि इससे दो चीज़े बनाई जा सकती है - 'आलूचाट' या फिर 'सैंडव्हिच'... जी हां, ये भी बॉलीवुड फ़िल्मों के ही नाम है। बाहर बारिश आ रही है और आप 'रेनकोट' पहने हाथ में 'चोकलेट' लिए ऑफिस जा रहे है। 

यही नहीं इन सभी के अलावा आपको आपके घर पर बॉलीवुड फ़िल्मों के और भी कई टायटल मिल जाएंगे, जैसे 'गरम मसाला' और 'चौक एंड डस्टर'! अब सच बताइये, आप भी अपने आप से यही सवाल कर रहे हैं ना? ''क्या घर बैठे तय किये जाते हैं बॉलीवुड फ़िल्मों के टायटल?"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।