विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' के टीजर के बारे में किया खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 May 2015 11:33 AM (IST)

सलमान खान की जब भी फिल्‍म रिलीज होने वाली होती है, खूब हो-हल्‍ला मचता है। इस बार भी ईद के मौके पर उनकी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' आने वाली है और इसको लेकर अभी से फैंस में उत्‍साह है। शाहरुख खान और आमिर खान ने इस फिल्‍म में सलमान खान का

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की जब भी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, खूब हो-हल्ला मचता है। इस बार भी ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आने वाली है और इसको लेकर अभी से फैंस में उत्साह है।

'बजरंगी भाईजान' के फर्स्ट लुक में सलमान का पूरा चेहरा भी सामने आया

शाहरुख खान और आमिर खान ने इस फिल्म में सलमान खान का फर्स्ट लुक ट्वीट कर इसको और हवा दे दी है। इतना ही नहीं, अब तो सलमान खान ने भी अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का आधिकारिक पोस्टर टि्वटर पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज रात ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने की जानकारी भी दी है।

और ये रहा उनकी इस फिल्म का आधिकारिक पोस्टर, जिसको लेकर आजकल सलमान खान चर्चा में हैं।

सलमान खान की इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर हैं और कश्मीर में शूटिंग की वजह से यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है। सबसे पहले शाहरुख खान ने इस फिल्म में सलमान खान का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को चौंका दिया था। उसके बाद आमिर खान ने भी इसे ट्वीट कर दिया। ऐसे में सलमान खान ने भी आगे बढ़कर दोनों को शुक्रिया कह दिया है। खैर, अब तो इस फिल्म को देखने की बेकरारी और बढ़ गई है।

सलमान खान ने शाहरुख, आमिर को कहा धन्यवाद...!