विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम की सेहत को लेकर परेशान थे सलमान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 15 Feb 2015 10:14 AM (IST)

सोनम कपूर को पिछले दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनम का कहना है कि अब उनकी हालत ठीक है।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर को पिछले दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनम का कहना है कि अब उनकी हालत ठीक है।

कट्रीना से सगाई के सवाल पर पहली बार बोले रणबीर

सोनम ने कहा, 'वो एक रेस्परेटरी इंफेक्शन और एक तरह का टाइफाइड था। मैं चार दिनों तक अस्पताल में थी।' सोनम ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी अपने हाथ की तस्वीरें पोस्ट की थी जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी दिख रही है।

जिस वक्त सोनम की तबीयत खराब हुई, उस वक्त उनके पापा अनिल कपूर भारत में नहीं थे, हालांकि वो समय-समय पर बेटी का हाल-चाल जान रहे थे। सोनम ने कहा, 'जब उन्होंने सुना कि मैं अस्पताल में तो वो जाहिर तौर पर काफी परेशान थे। एक पिता के लिए उस वक्त ये सुनना बेहद खराब होता है कि उनकी बेटी बीमार है, जब वो देश में नहीं हैं। पापा मुझे हर रोज बार-बार मैसेज कर रहे थे।'

एआईबीः सोनाक्षी ने दिया महेश भट्ट को करारा जवाब

सोनम ने ये भी बताया कि 'प्रेम रतन धन पायो' में उनके को-स्टार सलमान खान भी उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा, 'वो अब तक के सबसे दयालु और दूसरों का ख्याल रखने वाले को-स्टार हैं। वो मुझ पर अपनी नज़र रखते हैं और जब मैं चुप होती हूं, तो पूछते रहते हैं कि क्या मैं ठीक हूं। हमने मेरी पहली फिल्म सांवरिया में साथ काम किया था। मुझे लगता है कि वो तभी से मुझे लेकर प्रोटेक्टिव हैं।'

सोनम काम पर वापस लौट आई हैं और हाल ही में वो एक अवॉर्ड फंक्शन में भी नज़र आईं थी।