विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने 'मांझी' के लिए नवाजुद्दीन को कहा, 'गुड लक'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 22 Aug 2015 01:52 PM (IST)

सलमान खान ने फिल्‍म 'मांझी- द माउंटेन मैन' के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'गुड लक' कहा है। सलमान के नवाजुद्दीन से काफी अच्‍छे संबंध हैं। कई फिल्‍मों में दोनों साथ-साथ काम कर चुके हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने फिल्म 'मांझी- द माउंटेन मैन' के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'गुड लक' कहा है। सलमान के नवाजुद्दीन से काफी अच्छे संबंध हैं। कई फिल्मों में दोनों साथ-साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में सलमान और नवाज 'बजरंगी भाईजान' में नजर आए थे।

कबीर खान ने कहा, पाक में 'फैंटम' को बैन करना हास्यास्पद

नवाज की 'मांझी' को क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान ने भी नवाज को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 'मांझी' की सफलता के लिए गुड लक कहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' के बाद नवाज की फिल्म 'मांझी' रिलीज हो गई है। नवाज और पूरी टीम को मांझी की सफलता के लिए ऑल द बेस्ट।' सलमान और नवाज 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' में साथ काम कर चुके हैं।

बता दें कि केतन मेहता निर्देशित 'मांझी- द माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की जिंदगी पर आधारित है। दशरथ मांझी पहाड़ की वजह से अपनी घायल पत्नी को समय से अस्पताल नहीं ले जा पाए थे। इसलिए उन्होंने अकेले ही इस पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया था।

हालांकि 'मांझी' पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है, इसलिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रभाव पड़ना लाजिमी है।

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' से ज्यादा कमा लेती हैं ये एक्ट्रेस