विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान का डुप्लिकेट कर रहा है 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 29 Jun 2015 05:56 PM (IST)

खबर है कि सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए डबल शिफ्ट में काम कर रहे हैं ! जी हां, मगर इसके साथ ही एक और दिलचस्‍प बात पता चली है, जिससे इस खबर से जुड़ा पूरा सच आपके सामने आ जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए डबल शिफ्ट में काम कर रहे हैं ! जी हां, मगर इसके साथ ही एक और दिलचस्प बात पता चली है, जिससे इस खबर से जुड़ा पूरा सच आपके सामने आ जाएगा।

दीपिका पादुकोण से शादी कर सकते हैं ये जनाब...!

दरअसल, सलमान खान अकेले डबल शिफ्ट में काम नहीं कर रहे हैं। मतलब ये कि एक शिफ्ट में तो वो शूटिंग करते हैं, मगर दूसरी शिफ्ट में उनका डुप्लिकेट काम करता है। जी हां, असल बात यही है। सलमान खान इस फिल्म के लिए बॉडी डबल का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल मुंबई के पास करजात में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। ये रही उनके बॉडी डबल की लीक्ड फोटो।

एक सूत्र के मुताबिक, सलमान खान सिर्फ तीन-चार घंटे ही सेट पर हाेते हैं, उसके बाद उनका डुप्लिकेट जिम्मेदारी संभाल लेता है। सलमान खान इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं, जिनमें से एक का नाम प्रेम तो एक का नाम विजय है। एक प्रिंस है तो एक स्ट्रीटफाइटर है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट सोनम कपूर हैं।