विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर कंगना की फिल्‍म के साथ होगा रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 07 May 2015 12:26 PM (IST)

हिट एंड रन केस में फैसला आने से पहले तक सलमान खान अपनी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे। खबर है कि उनकी इस फिल्‍म का ट्रेलर कंगना रनोट की चर्चित फिल्‍म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के साथ रिलीज होने वाला है। यह फिल्‍म 22 मई को रिलीज

News Article Hero Image

मुंबई। हिट एंड रन केस में फैसला आने से पहले तक सलमान खान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त थे। खबर है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर कंगना रनोट की चर्चित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के साथ रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली है।

अबराम से शाहरुख को मिली ये खूबसूरत सीख

इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट करीना कपूर हैं। नवाजुद्दीन सिद्दकी भी अहम रोल में नजर आएंगे। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी है।

करीना कपूर अभी भी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। सलमान खान भी हिट एंड रन केस के लिए सीधे यहीं से मुंबई गए थे। उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उनकी इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हो सकती है। इस साल सलमान खान की सोनम कपूर के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' भी रिलीज होने वाली है।

दीपिका के साथ लिव इन में रहने वाले निहार भी बनने वाले हैं हीरो